Chhattisgarh में ऊंचाई पर बसा है कश्मीर…खूबसूरती देख लोग हो जाते हैं दीवाने, गर्मियों में घूमने के लिए है बेस्ट
Chhattisgarh Mini Kashmir: छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यहां घूमने के लिए सिर्फ़ एक नहीं, बल्कि कई जगहें हैं. इनमें से एक है चैतुरगढ़, जिसे छत्तीसगढ़ का कश्मीर कहा जाता है अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है.
छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यहां घूमने के लिए सिर्फ़ एक नहीं, बल्कि कई जगहें हैं.
इनमें से एक है चैतुरगढ़, जिसे छत्तीसगढ़ का कश्मीर कहा जाता है अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है.
कोरबा जिले में स्थित यह स्थल समुद्र तल से 3,060 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां गर्मियों के महीनों में भी तापमान कम बना रहता है.
कलचुरी राजवंश द्वारा निर्मित प्राचीन किला और देवी महिषासुरमर्दिनी का मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस स्थान पर आते हैं.
यहां का मौसम साल भर सुहावना बना रहता है, और गर्मियों में भी तापमान औसत से काफी कम रहता है, जो इसे पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनाता है.
इतिहासकारों के अनुसार, चैतुरगढ़ का इतिहास 8वीं शताब्दी के कलचुरी वंश के राजाओं से जुड़ा है. कलचुरी वंश के राजाओं ने इस गढ़ का निर्माण करवाया था.
मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर 'शंकर खोल' नामक एक संकरी गुफा स्थित है, जिसे भगवान शंकर का निवास माना जाता है.
चैतुरगढ़ अब एक मशहूर पिकनिक स्पॉट और ट्रेकिंग डेस्टिनेशन बन गया है. आधुनिक शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर, शांति की तलाश करने वालों के लिए यह सचमुच एक स्व