ये है बस्तर का ‘कोल्ड ड्रिंक’, गर्मी में खूब पसंद करते हैं आदिवासी
Cold Drink Of Bastar: गर्मी का मौसम आते ही लोगों की प्यास बढ़ जाती है और लोग बाजार में मिलने वाली अलग-अलग तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. ऐसे में हम आपको छत्तीसगढ़ के खास देशी ड्रिंक के बारे में बताते है. जिसे आदिवासी गर्मी में खूब पसंद करते हैं.
गर्मी का मौसम आते ही लोगों की प्यास बढ़ जाती है और लोग बाजार में मिलने वाली अलग-अलग तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं.
वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर में ग्रामीण अंचलों में गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा रागी से बनी मड़िया पेज की डिमांड होती है. इसे बस्तर के ग्रामीण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के साथ अपनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं.
मड़िया, आदिवासी इलाकों में ज्यादातर पैदा होने वाला एक मोटा अनाज होता है. जिसके आटे को मिट्टी के बर्तन में रात भर भिगो कर रखते हैं.
सुबह पानी में चावल डालकर पकाते हैं. चावल पकने पर उबलते हुए पानी में मड़िया के भिगोए आटे को घोलते हैं. स्थानीय हल्बी बोली में इसे 'पेज' कहते हैं.
पकने पर उतारकर ठंडा करके 24 घंटे तक इसका सेवन करते हैं. इससे शरीर को ठंडक मिलती है और भूख भी शांत होती है.
गर्मी के मौसम में मड़िया पेज की ज्यादा डिमांड बस्तर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहती है. खास बात यह है कि इस ड्रिंक का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.