महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर में मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा, परभणी जिले में 30-40 श्रद्धालु दबे
Maharashtra News: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को हनुमान मंदिर में मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कुछ लोगों के मौत की भी आशंका है. हाालंकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना […]
Maharashtra News: महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को हनुमान मंदिर में मंडप की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कुछ लोगों के मौत की भी आशंका है. हाालंकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
घटना का वीडियो भी सामने आया है. श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे, तभी भरभराकर बांस-बल्लियां गिर गईं. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दब गए.