पश्‍च‍िम बंगाल: पति को छुड़ाने की कोशिश पड़ गई भारी, टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार

Jehangir Khan Wife Arrested: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ विवाद अब उनकी पत्नी तक पहुंच गया है. पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति को छुड़ाने […]
Jehangir-Khan

Jehangir Khan Wife Arrested: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ विवाद अब उनकी पत्नी तक पहुंच गया है. पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है. उस पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों को इकट्ठा किया था. इसके साथ ही फाल्टा थाने की ओर मार्च निकालकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. इसी मामले में पुल‍िस ने उसे गिरफ्तार किया है.

दरअसल, जहांगीर खान को कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस पर कई मामलों में जांच चल रही है और गिरफ्तारी के बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेजा गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से ले जाने और कुछ तस्वीरों के वायरल होने से उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई.

रिहाई की मांग को लेकर जुटे थे लोग

पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी के बीच जहांगीर खान की पत्नी ने समर्थकों को संगठित किया. बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और फाल्टा क्षेत्र में प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने जहांगीर खान की रिहाई की मांग की और बाद में थाने की ओर बढ़ने लगे. पुलिस का आरोप है कि भीड़ के कुछ लोग थाने में घुसकर नेता को जबरन छुड़ाने की योजना बना रहे थे.

ज़रूर पढ़ें