Vistaar NEWS

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्यूमेंट में हेरफेर कर 7500000 रुपये का घोटाला, हाई लेवल जांच के आदेश

jabalpur medical college 75 lakhs rupees scam high level committee for investigation

जबलपुर मेडिकल कॉलेज (फाइल तस्वीर)

Jabalpur Medical College Scam: जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों को भर्ती होने के लिए 20 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ती हैं. कैश काउंटर के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर इसी पैसे में सेंध लगाने का काम किया है. मेडिकल कॉलेज में चल रही इस वित्तीय अनियमितता को दस्तावेजों की जांच के दौरान पकड़ा गया है. जिसमें करीब 75 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है. इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई है और पुलिस थाने में भी शिकायत का आवेदन दिया है.

क्या है पूरा मामला?

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इसके पहले भी कई फर्जीवाड़ें सामने आ चुके हैं. कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने हाल ही में कैश काउंटर के दस्तावेजों की जांच की तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया. जानकारी के मुताबिक साल 2020 से लेकर 2025 तक का जब रिकॉर्ड खंगाला गया तो जानकारी मिली की करीब 75 लाख रुपए मेडिकल कॉलेज के खातों में जमा ही नहीं किया गया हैं.

अधिकारियों ने बैंक खाते में जमा रकम और दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों का जब मिलान किया तो करीब 75 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई. सॉफ्टवेयर और स्लिप की राशि में लाखों रुपए का अंतर पाया गया है. जिससे साफ जाहिर होता है कि कर्मचारियों ने कहीं ना कहीं वित्तीय गड़बड़ी की है. मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर नवनीत सक्सेना ने बताया की कैश काउंटर में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने के लिए मरीजों को ₹20 की पर्ची कटवानी पड़ती है. जिसका पूरा पैसा कैश काउंटर के जरिए मेडिकल के बैंक खातों में जमा किया जाता है. इसके साथ ही जो छात्र ऑनलाइन फीस जमा नहीं करते, ऐसे छात्रों की फीस की राशि भी कैश काउंटर के जरिए जमा किया जाता है लेकिन इसी कैश काउंटर में वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है.

ये भी पढ़ें: एक वीडियो से टूटा रिश्ता? शादी से पहले दूल्हे ने तोड़ी सगाई, छतरपुर में शादी की तैयारियों के बीच सामने आया सच

मेडिकल प्रबंधन की ओर से भी उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई है जो सारे दस्तावेजों और बैंक खातों में जमा की गई राशि की जांच करेगी साथ ही कैश काउंटर में तैनात कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और पुलिस में शिकायत की गई है इधर गढ़ा थाना पुलिस का कहना है कि मेडिकल प्रशासन की ओर से मिली शिकायत के बाद जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा.

Exit mobile version