MP की इस नदी में मिलता है नायाब रत्न, सऊदी प्रिंस तक रहे दीवाने, कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान
Shajar Stone Ken River: ये शजर पत्थर देखने में बेहद सुंदर होता है, जिसमें पेड़-पौधे, टहनियां, पत्तियों जैसी आकृतियां दिखाई देती है. इस रत्न से अंगूठी, पेंडेंट और अन्य कीमती आभूषणों का निर्माण किया जाता है
Written By : विनय कुशवाहा
Updated: April 19, 2026 04:13 PM IST
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से निकलने वाली केन नदी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ एक खास रत्न 'शजर' पत्थर के लिए जानी जाती है.
'शजर' फारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ पौधा है. इस रत्न का निर्माण लाखों वर्षों से जीवाश्मों और मैग्नीज एवं आयरन के मिलने से केन नदी के भीतर हुआ है.
ये शजर पत्थर देखने में बेहद सुंदर होता है, जिसमें पेड़-पौधे, टहनियां, पत्तियों जैसी आकृतियां दिखाई देती है.
इस रत्न से अंगूठी, पेंडेंट और अन्य कीमती आभूषणों का निर्माण किया जाता है.
शजर की मांग केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी है. इसके बारे में कहा जाता है कि ब्लड प्रेशर और तनाव से राहत दिलाता है
शजर पत्थर के चाहने वाले रानी विक्टोरिया से लेकर सऊदी प्रिंस तक थे.
बनावट के आधार पर मूल्य निर्धारित किया जाता है. कुछ सौ रुपये से लेकर इनकी कीमत लाखों में आंकी जाती है.