यूपी में BJP की नई टीम का ऐलान! राजनाथ के बेटे नीरज की एंट्री- पूजा पाल बनी उपाध्यक्ष, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं. इन सब के बीच बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान भी कर द‍िया है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह को नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही […]

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. यही वजह है कि तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लग गए हैं. इन सब के बीच बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान भी कर द‍िया है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह को नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही रोहित मिश्रा को बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.वहीं पिछड़ा मोर्चा की बात की जाए तो प्रकाश को इसकी कमान सौंपी गई है. विधानसभा चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. इन सब को क्षेत्र के हिसाब से जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. इनमें ब्रज से पूरन सिंह लोधी, ⁠पश्चिम से नवाब सिंह नागर, कानपुर से रामकिशोर साहू, अवध से अवधेश द्विवेदी, काशी से अशोक चौरसिया, गोरखपुर से विनोद राय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

इन बातों का रखा गया ध्‍यान

बीजेपी ने अपनी नई टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा है. इसके साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. भाजपा ने सभी छह क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष बदल दिए हैं

बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्‍यक्ष घोषित किया है.

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2070043045526118841&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fvistaarnews.com%2Futtar-pradesh%2Fnew-bjp-team-announced-in-uttar-pradesh-rajnath-singh-son-neeraj-becomes-vice-president%2F&sessionId=8bf89bc3eb3b6701db5d967e33370b962a0cea51&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

6 महीने बाद घोषित हुई टीम

पंकज चौधरी 14 दिसंबर 2025 को यूपी भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. उनके अध्यक्ष बनने के छह महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. नई टीम के ऐलान से पहले दिल्ली और लखनऊ में कई दौर की बैठक आयोजित की गई थीं. इनके बाद ही फैसला लिया गया है. 

ज़रूर पढ़ें