CG Board Supplementary Exam Schedule: सीजी बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी, 8 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में असफल रहे या अपने नंबर सुधारने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह साल बचाने का एक शानदार मौका है.
CG Board Supplementary Exam Schedule

File Image

Class 10th 12th Exam From 8 July: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में असफल रहे या अपने नंबर सुधारने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह साल बचाने का एक शानदार मौका है.

बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12 की परीक्षाएं 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी. वहीं, कक्षा 10 की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी. सभी परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी. छात्र विस्तृत डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in/ पर जाकर देख सकते हैं.

10वीं का टाइम टेबल

10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इसका शेड्यूल निम्नलिखित है:

  • 9 जुलाई (गुरुवार): गणित
  • ॥ जुलाई (शनिवार): हिंदी
  • 14 जुलाई (मंगलवार): अंग्रेजी
  • 15 जुलाई (बुधवार): व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • 16 जुलाई (गुरुवार): विज्ञान
  • 18 जुलाई (शनिवार): सामाजिक विज्ञान
  • 20 जुलाई (सोमवार): संस्कृत

12वीं का टाइम टेबल

12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होकर 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी. मुख्य विषयों की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 8 जुलाई (बुधवार) : हिंदी
  • 10 जुलाई (शुक्रवार) : अंग्रेजी
  • 11 जुलाई (शनिवार) : संस्कृत
  • 13 जुलाई (सोमवार) : इतिहास
  • 15 जुलाई (बुधवार) : भूगोल
  • 16 जुलाई (गुरुवार) : समाज शास्त्र
  • 17 जुलाई (शुक्रवार) : राजनीति विज्ञान
  • 18 जुलाई (शनिवार) : मनोविज्ञान
  • 21 जुलाई (मंगलवार) : गणित
  • 22 जुलाई (बुधवार): जीव विज्ञान

ये भी पढ़ें- CGPSC Scam: रिटायर IAS जेके ध्रुव के घर पर CBI की रेड, दो गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम

सार्वजनिक अवकाश पर भी होगी परीक्षा 

CGBSE ने साफ किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान यदि किसी दिन स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने यह भी कहा है कि स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों की प्रायोगिक और प्रोजेक्ट आधारित परीक्षाएं संबंधित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी. जरूरत पड़ने पर ये परीक्षाएं छुट्टियों के दिन भी कराई जा सकती हैं. छात्रों को अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं की जानकारी के लिए केंद्र अधीक्षकों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.

ज़रूर पढ़ें