Raipur PM Ekta Mall: रायपुर में बन रहे इस मॉल का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट से किया जा रहा है. एंट्रेंस से लेकर रूफटॉप तक ग्रीन स्पेस का ख्याल रखा गया है. बिल्डिंग के बीच के हिस्से को खाली रखा गया है, जिससे प्राकृतिक रोशनी और वेंटिलेशन मिल सके.
CG School Schedule: नवीन सत्र 2026-27 से विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ-साथ राज्यगीत सहित सांस्कृतिक और शैक्षणिक एक्टिविटी आयोजित की जाएगी. इन्हें नियमित और अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं.
CG News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का ये पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा. बताया जा रहा है कि वे राजधानी रायपुर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. कुछ दिनों पहले सीएम विष्णुदेव साय ने उन्हें राज्य में आने का न्योता दिया था.
CG News: मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के पास मध्य भारत में लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता है. राज्य की सीमाएं 7 राज्यों को छूती हैं जो 60 करोड़ लोगों तक सीधी पहुंच बनाता है. उन्होंने आगे कहा राज्य में शानदार रेलवे नेटवर्क, भारत माला परियोजना, एयर कार्गो फैसिलिटी और खनिज संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं.
CG Weather: जशपुर, कबीरधाम, दुर्ग, रायपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव और मुंगेली में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. कई स्थानों में बिजली गिरने की खबर सामने आई. वहीं, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और महासमुंद में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. वक्फ बोर्ड ने सभी ताजिया, उर्स और दरगाह समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए.
Compulsory Forensic Science Education: नए शैक्षणिक सत्र से बिलासपुर के 10 से ज्यादा विधि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई का स्वरूप बदलता नजर आएगा. दरअसल, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप देश भर के विश्वविद्यालयों और लॉ कॉलेजों को फारेंसिक आधारित अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए हैं.
Balrampur: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अंतरराजीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है. बसंतपुर थाना पुलिस ने साइबर सेल के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ों रुपये का गांजा बरामद किया है.
Bilaspur: बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ एक सहायक शिक्षिका पर छात्रों, पालकों और साथी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे हैं.
Chhattisgarh Muharram Restrictions Update: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने मोहर्रम, उर्स और अन्य इस्लामी धार्मिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं.