MP Fort Hotel Recognition: मध्य प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और अपने खास इतिहास के लिए जाना जाता है. यहां की पुरानी और प्राचीन धरोहरें पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध हैं. हाल ही में दुनिया के सबसे खूबसूरत होटलों की लिस्ट जारी की गई है. इस लिस्ट में एमपी के एक प्राचीन होटल का नाम भी शुमार है. एमपी का यह होटल अपनी लग्जरी सुविधाओं की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है. हर कोई एक बार इस प्राचीन और लग्जरी होटल में घूमने जाना चाहता है.
Parama Ekadashi 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति के जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. कहा जाता है कि परमा एकादशी का व्रत करने से पिछले जन्मों के पापों का प्रभाव कम होता है, आर्थिक तंगी से राहत मिलती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
World's tallest Shivling in Kashi: हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान भोलेनाथ को सृष्टि के मालिक के रूप में बताया गया है. देश के कोने-कोने में भगवान शिव की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित हैं. वहीं वाराणसी एक ऐसा शहर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह भगवान शिव के त्रिशूल पर बसा हुआ है. शास्त्रों में भी यह बताया गया है कि काशी के कण-कण में भगवान शंकर विराजमान हैं और यहां इतने शिवलिंग हैं, जिनकी गिनती कभी नहीं की जा सकती. अब काशी शहर में एक और शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जो विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग होगा. जानकारी के अनुसार, इस शिवलिंग को बनाने के लिए नगर निगम की तरफ से जगह का चयन भी कर लिया गया है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि भगवान शंकर का यह सबसे बड़ा शिवलिंग केवल 9 से 10 महीने के अंदर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद श्रद्धालु और पर्यटक दोनों इस स्थान पर जाकर दर्शन कर सकेंगे.
लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के इंदौर स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में उनके पास आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई.
कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर सीट चोरी करने का आरोप लगाया है; इसके अलावा, उन्होंने चुनाव आयोग (ECI) के साथ मिलीभगत होने का भी दावा किया है.
NCIB Warning: संस्था का कहना है कि पेट्रोल या डीजल भरवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप ठगी और नुकसान से बच सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण सुझाव बता रहे हैं, जो तेल भरवाते समय आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.
Gujarati Style Turai Moong Dal Recipe : यह डिश जल्दी तैयार हो जाती है, स्वाद में अच्छी लगती है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है. गर्मियों में हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन सबसे बेहतर माना जाता है. तोरई और मूंग दाल का मेल स्वाद और सेहत दोनों का अच्छा संतुलन देता है.
NEET 2026 Re-Exam EOU Update: ईओयू ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान लागू किए जाएंगे. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.
कल यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई दूसरे दिग्गज नेता भी सिनेमाघर में मौजूद रहे.
PM Kisan 23rd Installment: इन दिनों सोशल मीडिया पर पीएम किसान की 23वीं किस्त की तारीख को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं. यह दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान की अगली किस्त 18 जून को जारी की जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस तारीख को लेकर कितनी सच्चाई है.