India Map Controversy: अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ऑफिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भारत का एक नक्शा शेयर किया गया है. इस नक्शे में पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) और अक्साई चिन को भारत के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है.
BMC Mayor: मुंबई का महापौर कौन होगा, इसकी स्थिति साफ हो गई है. पहली बार मुंबई में BJP का मेयर होगा.
White House Executive Order: व्हाइट हाउस की ओर से कार्यकारी आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार, भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ खत्म हो गया है. यह आदेश भारतीय समयानुसार आज शनिवार, 7 फरवरी 2026 की सुबह 10:30 बजे से लागू हो गया है.
Mathura Road Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस पर कुछ यात्री नीचे उतरकर लघु शंका कर रहे थे, कुछ बस में ही बैठे रहे. इस दौरान अचानक से पीछे से काफी तेज स्पीड में एक कंटेनर आया, जिसने बस को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Gig Workers Protest: ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े गिग वर्करों ने आज देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है. गिग वर्कर्स की हड़ताल से देशभर के कई शहरों में कैब और टैक्सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं.
Parliament Session: कांग्रेस के नेतृव्य में विपक्षी सांसद पीएम के संबोधन के दौरान अव्यवस्था पैदा कर सकते थे. इसलिए राजनीतिक मतभेदों को संसद के पटल पर नहीं लाया गया है.
Bihar Election: जनसुराज ने बिहार की जनकल्याणी योजनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उनका कहना है कि चुनाव से दो महीने पहले मौजूदा सरकार ने बिहार की करीब 25-35 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए, जो गैरकानूनी है.
Hypersonic Missile: DRDO चीफ डॉक्टर कामथ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद DRDO की ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की मांग काफी तेजी से बढ़ी है. दुनियाभर के कई देश इन मिसाइलों को खरीदने के लिए इच्छा जता रहे हैं.
West Bengal Government: सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश देते हुए कहा कि 2008 से 2019 तक की अवधि का DA बकाया भुगतान किया जाना चाहिए.
Parliament Session: राज्यसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी का बिना नाम लिए जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को नसीहत दी कि आप अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए. इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई.