MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग हुई. मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्रमोशन में आरक्षण को मंजूरी दे दी गई. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट मीटिंग की जानकारी देते हुए कहा कि आरक्षित वर्ग के परसेंटेज को ध्यान में रखा गया है अनुसूचित जनजाति के लिए 20%, अनुसूचित जाति के लिए 16% ध्यान रखा गया है
Vijay shah: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिपण्णी के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सुनवाई बंद की. अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी. सुप्रीम कोर्ट ने 28 मई को हाई कोर्ट से विजय शाह मामले में कार्रवाई बंद करने के लिए निवेदन किया था
Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा हत्याकांड मामले में मेघालय डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि राजा की हत्या का मामला लव ट्रायंगल तक सीमित नहीं है. राजा की हत्या का मकसद कुछ और हो सकता है
Raja Raghuwanshi Mureder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार 'डाव' की तस्वीर सामने आई है. आरोपियों ने हथियार को गुवाहाटी से खरीदा था. हथियार को पहले ही बरामद कर लिया गया था
Rewa News: रीवा में भीषण गर्मी का कहर जारी है, तापमान 40 डिग्री के पार निकल चुका है. लू लगने और उल्टी-दस्त से 5 मरीजों की मौत हो चुकी है. डॉक्टर ने सलाह दी है कि बासी खाना तो बिल्कुल भी ना खाएं, सबसे बड़ी बीमारी इसी बासी खाने से होती है, ताजा खाएं, स्वस्थ रहें
Raja Raghuwanshi: राजा रघुवंशी की तेरहवीं पर पिता अशोक रघुवंशी का दर्द छलका. उन्होंने कहा कि सोनम ने मेरे दादा बनने का सपना तोड़ दिया. मैं राजा के बेटे, अपने पोते को अपनी गोद में खिलाना चाहता था. उन्होंने आगे कहा कि मैं रात भर नहीं सो पाता हूं. मुझे राजा की आवाज सुनाई देती है, पापा मैं घर आ गया
Narmadapuram News: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने बीजेपी विधायक और सांसदों को संबोंधित किया.
Air India: भोपाल जिला उपभोक्ता फोरम ने एयर इंडिया को 49 हजार रुपये हर्जाना देने के लिए कहा है. 5 साल पहले फ्लाइट रद्द हो जाने पर रिफंड नहीं दिया था. इसके लेकर परिवादी ने फोरम में अपील की थी.
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना की राशि 21 साल से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को हर महीने जारी की जाती है. इस योजना के लिए जरूरी शर्त ये भी है कि महिलाओं को विवाहित होना चाहिए
Raja Sonam Last Video: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ट्रेकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो एक टूरिस्ट ने रिकॉर्ड किया था. टूरिस्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि यह इन दोनों की आखिरी रिकॉर्डिंग थी. सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी जो राजा के पास मिली थी