मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए कहा, 'केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम लाई. महिलाओं को आरक्षण देने के लिए बिल लाया गया था, विपक्ष ने परिसीमन को लेकर बिल का विरोध किया था. विपक्ष का विरोध समझ के परे है.
वहीं हादसे पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पटवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
भोपाल में लगातार तापमान 40 के पार बना हुआ है. यहां तापमान 43.7 टेंपरेचर दर्ज किया गया है. हालांकि मध्य प्रदेश में मध्यम दर्जे के बादल छाए हुए हैं. आने वाले 24 घंटे में जबलपुर, सागर और भोपाल संभाग में टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं रीवा, शहडोल, ग्वालियर संभाग में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में क्रूज डूबने से बड़ा हादसा हो गया. क्रूज सवार 4 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि 29 लोग क्रूज पर सवार थे, जिनमें 15 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है.
योगी आदित्यनाथ ने गेस्ट हाउस कांड को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'आप लोग(सपा) किस तरह से दुर्दांत अपराधियों के सामने नाक रगड़ते थे. सपा की विधायक पूजा पाल सबसे बड़ा उदाहरण है.'
पुणे ने 4.96 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया था. जबकि चेन्नई 4.95 अंकों के साथ दूसरे, गोवा 4.94 के साथ तीसरे स्थान पर रहा.
घायल को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में खून के कुछ धब्बे बन गए थे. जिसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने ना सिर्फ महिला से खून को साफ करवाई बल्कि पूरी एंबुलेंस ही धुलवा डाली.
दरिंदगी से तंग आकर बड़ी बहन ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल करके पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में दो बजे ही आरोपी को घर से ही दबोच लिया.
एफआईए ने सरकार को बताया है कि अब तक विमानों के एटीएफ में एयरलाइंस के संचालन का 30 से 40 परसेंट पैसा खर्च होता था. लेकिन खाड़ी के देशों में युद्ध के कारण इसकी कीमत में काफी इजाफा हो गया है. अब इसका खर्च संचालन के खर्च से 55 से 60 परसेंट तक आ रहा है.
बैतूल नगर पालिका परिषद के 33 वार्डों के लिए हर महीने 35 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसके लिए 125 सफाईकर्मी भी लगाए गए हैं. लेकिन सड़कों पर इसका असर उल्टा दिखाई दे रहा है. चौक-चौराहों पर कचरे का अंबार नजर आ रहा है.