मऊगंज जिले के गड़रा गांव में ही कुछ दिन पहले हिंसा में ASI की हत्या कर दी गई थी. अब एक ही घर में तीन लोगों के शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया है.
वक्फ बिल को संसद के दोनों सदनों में 10 घंटे से ज्यादा चर्चा के बाद पास किया गया है. लेकिन इसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिल के खिलाफ कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में पहली याचिका लगाई है.
मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. जिससे प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौरा देखा जा सकता है.
फाइटर प्लेन के क्रैश होने के बाद एक पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि दूसरा पायलट लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है. प्लेन क्रैश होने के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है.
घटना 28 मार्च की बताई जा रही है. जिसका वीडियो अब सामने आया है. वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है.
केंद्रीय मंत्री ने कुल 4302.93 करोड़ की लागत से ग्वालियर, मुरैना, सागर, विदिशा, भोपाल में सड़क निर्माण को मंजूरी दी है.
भारतीय पक्ष को कोई भी जान-माल की हानि नहीं हुई है. पिछले 11 दिनों में कठुआ में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 3 बार मुठभेड़ हो चुकी है. पिछले 2 महीनों में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संसद में वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस सांसद ने कहा कि वक्फ के संशोधित बिल में 22 में से 12 लोग गैर मुस्लिम होंगे.
कांग्रस कार्यकर्ता कैश-गोल्ड कांड के आरोपी सौरभ शर्मा की जमानत को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. SP ने कहा है कि झड़प करने वाले प्रदर्शन कारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
SI राजकुमार बौद्ध ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में उन्होंने लोगों की भीड़ देखी, जहां एक व्यक्ति सड़क पर तड़प रहा था. इसके बाद तुरंत उन्होंने CPR देकर व्यक्ति की जान बचाई.