यह पहला मौका नहीं है जब सुनीता ने देशवासियों को गौरान्वित होने का मौका दिया है. अफ्रीका से पहले वह यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं.
भोपाल कलेक्टर ने जो आदेश जारी किया है, वो 18 अप्रैल से ही लागू होगा. ये आदेश एमपी बोर्ड ही नहीं, सीबीएसई समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर ने यह फैसला लिया है.
झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है. चतरा और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में 15 लाख के ईनामी समेत 4 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है.
गुरुवार को भी सरकारी खाने को लेकर शिकायत मिली थी. जनगणना प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि उन्हें दिए गए खाने में रोटी और दाल कच्ची थी, वहीं सब्जी के नाम पर भिंडी के कुछ टुकड़े थे.
डॉक्टर मनोज वर्मा अपनी साइकिल से जा रहे थे. तभी योजना के मुताबिक आरोपियों ने कार से उनकी साइकिल को टक्कर मार दी. जब बुजुर्ग डॉक्टर जमीन पर गिर गए तो उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. इसके बाद लूट को अंजाम देकर फरार हो गए.
कर्मचारियों ने सार्थक ऐप से सही से अटेंडेंस नहीं लगाई थी. या तो अपने घर से अटेंडेंस लगाई या फिर ऑफिस से कहीं दूर से बैठकर ही अटेंडेंस लगाई.
अमित शाह ने आगे कहा कि अभी 543 सीटों में 129 सांसद सदन में दक्षिण के राज्यों से हैं. जो कि कुल सीटों का 23.76 प्रतिशत है. लेकिन लोकसभा की सीटें बढ़ने के बाद दक्षिण से 129 की जगह 195 सांसद बैठेंगे, उनकी शक्ति 23.94 यानी लगभग 24 प्रतिशत हो जाएगी.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 20 में दोनों ट्वीटर हैंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. लेकिन अभी ट्वीटर से मिली जानकारी से पता चला है कि दोनों ही हैंडल पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे.'
मध्य प्रदेश के श्योपुर में शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
भारती का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है, लेकिन उसने हौसला नहीं छोड़ा है. वह जल्द से जल्द ठीक होकर वापस अपनी नॉर्मल लाइफ में लौटना चाहती है. भारती ने कहा कि बीटेक के बाद एमटेक करके बेटी की खुद देखभाल करूंगी और उसे पढ़ाऊंगी.