वहीं पूरे मामले पर टीचर ने स्पष्टीकरण दिया है. शिखा सोनी ने बताया कि कुत्ते के नाम में विकल्प RAMU की जगह RAM अंकित हो गया था. टीचर ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हो गई थी. इसको लेकर उमंग सिंघार ने इंदौर के स्वच्छ शहर की छवि पर सवाल उठाए थे. उमंग सिंगार ने कहा था कि कागजी खानापूर्ति और सेटिंग करके इंदौर के 8 बार सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड दिया गया.
चीन और बांग्लादेश पिछले कुछ समय में काफी करीब आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में भारत विरोधी बयानबाजी भी देखी जा रही है. ऐसे में अगर भारत के किसी भी दुश्मन ने कोई हिमाकत करने की कोशिश की तो इंडियन नेवी उसे मुंहतोड़ जवाब देगी.
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के पास ऐसी मशीनें हैं कि वो आधार भी नकली बना रही हैं. हमारी मांग है कि आधार मेटल कार्ड बनाया जाए. सबसे प्रीमियम कार्ड मेटल कार्ड है.
वहीं मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया है. इसके साथ ही 30 से ज्यादा आरोपियों फर जान से मारने की कोशिश, शासकीय कार्यों में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया है.
भूपेश बघेल ने लिखा, 'सुप्रसिद्ध लेखक मनोज रूपड़ा से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति का व्यवहार निंदनीय है. कुलपति के पद को कलंकित करने वाला है.'
अगर अमेरिकी संसद में ये बिल पास होता है तो अमेरिका भारत पर 500 प्रतिशत का टैरिफ लगा सकता है. हालांकि विदेश मंत्रालय का दो टूक जवाब ये सिद्ध करता है कि भारत अपनी विदेश नीति को किसी के दबाव से बदलने वाला नहीं है.
ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास से बदबू आने की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की थी. जिसके बाद जब टीम मौके पर पहुंची, तो खेत में झाड़ियों के बीच बने कुएं में बाघ का शव तैरता हुआ मिला है.
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बस के खाई में गिरने से हादसा हो गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
जीतू पटवारी ने कहा, 'मेरे पास प्रदेश कार्यालय की जिम्मेदारी है. इस बीच मेरे पास कई लोग कान फूंकने के लिए आए. बताने लगे कि ऐसा-ऐसा हुआ है. मैंने उन्हें डांटा और कहा कि यहां कान फूंकने का काम बिल्कुल भी नहीं चलेगा.'