CG News: आज नवा रायपुर में राज्योत्सव का दूसरा दिन है. आज मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका होंगे, जबकि इस आयोजन की अध्यक्षता CM विष्णुदेव साय करेंगे. शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी.
MP News: जानकारी के मुताबिक रीवा एयरपोर्ट से 15 नवंबर या उसके बाद विमान उड़ान भर सकेंगे. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) आज या कल तक शेड्यूल जारी कर सकता है. इसके बाद विमान उड़ान भर सकते हैं
MP News: इससे पहले 22 अक्टूबर को एमपी कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए थे. इनमें दिसंबर तक 1 लाख नौकरी 11 से अधिक विभागों में सृजित की जाएगी. प्रशासनिक पुनर्गठन आयोग के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी
MP News: अगले साल यानी 2025 में नए रेट पर ही रजिस्ट्री होंगी. भोपाल में 3 हजार 883 लोकेशन में से 100 इलाकों में 20 फीसदी तक रेट बढ़ेंगे. इन 3 हजार 883 लोकेशन में से शहर में 3091 और ग्रामीण में 792 लोकेशन शामिल हैं
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है. इस आयोजन के तहत 1 से 15 नवंबर तक विकासखंड स्तर, 20 से 25 नवंबर तक जिला स्तर और 26 से 30 नवंबर के बीच संभाग स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.
MP News: सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक तरफ ये कांग्रेस की पार्टी है, भूल से भी जितने नेता बनेंगे सोनिया गांधी के परिवार से ही बनेंगे. कितनी पीढ़ी हो गई. जब जवाहर लाल नेहरू गए 17 साल सरकार चलाई
MP News: बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड बनाया गया. शेषनाग युक्त चांदी का मुकुट पहनाया गया. इस मुकुट में सूर्य और चंद्र जड़े हुए हैं. इसके साथ ही बाबा को अलग-अलग रत्नों से जड़े गहनों से सजाया गया
CG News: नवा रायपुर में आज से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है. 4 नवंबर को राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और राज्योत्सव के समापन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे.
MP News: मुख्यमंत्री ने एक्स(X) पोस्ट पर लिखा, स्नेह पर्व भाई दूज...भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के पावन पर्व "भाई दूज" पर आज मेरी बड़ी बहन कलावती दीदी ने अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया
MP News: सुबह 11.25 बजे सीएम डॉ मोहन यादव भोपाल से रांची के लिए रवाना होंगे. झारखंड की राजधानी रांची विधानसभा में प्रचार करेंगे. काके विधानसभा से प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम के समर्थन में जनसभा करेंगे