CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है. जहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद के खत्म होने के बाद अब क्षेत्र के विकास को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अहम पहल होने जा रही है. जिसके लिए CM विष्णुदेव साय सोमवार की देर रात नई दिल्ली पहुंचें. आज वे पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे.
Chhattisgarh Weather: बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कई इलाकों में बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है.
CG News: रायपुर कमिश्नरेट के 22 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर ऑफिस से आदेश जारी किया गया है. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.
Ambikapur News: अंबिकापुर के रिंग रोड में 55 साल की महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है. चार दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और पूरा मामला राजनीतिक रूप ले चुका है.
Chhattisgarh Bypass Road Project: लोक निर्माण विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में तमनार बायपास मार्ग के लिए 152 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं. इस राशि से 6 किमी बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा. विभाग ने रायगढ़ शहर में रिंग रोड (बायपास मार्ग) के लिए 70 करोड़ 47 लाख रुपए मंजूर किए हैं.
CG News: गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर की ओर से ये आदेश जारी किया गया है. कई क्षेत्रों का जल स्तर बेहद निचले स्तर पर पहुंच जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए बोरवेल खनन पर रोक लगाई गई है.
CG News: SDM ने जांच के बाद शिक्षक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और प्रमाण पत्र को अमान्य घोषित कर दिया. इसके साथ ही आपराधिक कार्रवाई की सिफारिश की है. मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां एसडीएम ने 2010 में बने विकलांगता प्रमाण पत्र को गलत साबित करने के लिए 2018 के बायोमेट्रिक रिपोर्ट का आधार बनाया.
CG News: बताया जा रहा है कि सरोज और उसके साथियों ने 27 मार्च को कावेरी विहार में पीड़ित को पकड़ा और पिटाई शुरू कर दी. क्रूरता की सारी हदें पार कर करते हुए आरोपियों ने पीड़ित के कपड़े उतारे और निर्वस्त्र हालत में उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा.
CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द ही पूर्णकालिक DGP की नियुक्ति हो सकती है. स्थायी डीजीपी पद की रेस में सबसे आगे आईपीएस अरुणदेव गौतम का नाम है. हालांकि, अरुण देव गौतम का पलड़ा भारी है.