CG News: नवरात्र के नौ दिनों तक पूजित ज्योति कलश को सिर पर धारण किए सैकड़ों महिलाएं नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर से जैसे ही निकलीं, पूरा शहर भक्ति में डूब गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज, देवी गीतों की स्वर लहरियां और “जय मां बम्लेश्वरी” के जयकारों के बीच यह यात्रा आगे बढ़ती रही.
CG High Court: याचिकाकर्ता ने 29 मई 2024 को अभ्यावेदन दिया था. इसके बाद 7 जनवरी 2025 को स्मरण पत्र भी प्रस्तुत किया गया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य पक्ष ने याचिकाकर्ता की मांग का विरोध नहीं किया और कहा कि अभ्यावेदन पर विधि अनुसार निर्णय लिया जाएगा.
CG Naxal Surrender: परतापुर थाने में जाकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पित नक्सलियों के नाम संगीता कुंजाम, संजू और लखमू हैं. बिना हथियारों के साथ माओवादियों समर्पण किया.
CG News: इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के सुदूर और संवेदनशील ग्राम बोटेर से ITBP के जवानों ने एक गर्भवती महिला का सफल रेस्क्यू कर मिसाल पेश की है. जवानों ने महिला को स्ट्रेचर पर लादकर 5 किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी रास्ता पैदल तय किया, जिससे आज मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.
CG News: राज्य सरकार ने घोषणा की है कि जिन गांवों को नक्सलमुक्त गांव घोषित किया जाएगा, उनके विकास के लिए शासन एक करोड़ रुपये देगी. बताया जा रहा है कि कांकेर और बीजापुर में नक्सलियों की संख्या दहाई के आंकड़ों में पहुंच गई है.
CG News: वित्तीय वर्ष के आखिरी चरण में टैक्स को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. निगम ने साफ किया है कि समय से पहले टैक्स जमा ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही अधिभार भी वसूला जाएगा.
CG News: इन क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के लिए योजना तैयार की गई. नक्सल प्रभावित एरिया में हर परिवार की आय 15 हजार या उससे कम है. इसे दोगुना करने की तैयार है. अगले तीन सालों में हर परिवार की इनकम को 30 हजार रुपये ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.
CG Weather Update: अंबिकापुर में करीब 6 मिमी बारिश हुई. इसके साथ ही जगदलपुर और पेंड्रारोड में हल्की बारिश दर्ज की गई. छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा. यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
CG Fire Incident: बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में बुधवार को आग लगने से अचानक तबाही मच गई. इस घटना में करीब 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
CG News: 6 तस्कर ओडिशा के संबलपुर जिले से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश के चित्रकूट ये गांजा ले जा रहे थे. इस पिकअप में ऊपर तक तरबूज भरे हुए थे.