CG News: DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.
Bilaspur Copper Plate: यह ताम्रपत्र मल्हार निवासी संजीव पांडे के घर मिला है. ज्ञान भारत योजना के तहत पांडुलियों की खोज कर रही टीम रविवार को बिलासपुर पहुंची थी. इस अभियान के तहत 494 लोग अलग-अलग जगह पुराने दस्तावेज ढूंढ रहे हैं.
CG News: भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले से जुड़े जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है.
Who Is Teejan Bai: साल 1980 में तीजन बाई ने सांस्कृतिक राजदूत के तौर पर इंग्लैंड, फ्रांस, स्विटजरलैंड, जर्मनी, तुर्किये, माल्टा समेत कई देशों की यात्राएं की. कई पुरस्कारों से सम्मानिक की जा चुकी हैं, जिनमें साल 1988 में पद्मश्री, 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 2019 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान शामिल हैं.
Kawardha Congress Leader Arrested: पुलिस ने शादी से कुछ दिनों पहले किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया. एक युवती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने उसके साथ 10 सालों तक मानसिक और शारीरिक शोषण किया. इसके साथ ही उसे शादी का झांसा दिया.
CG News: छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान जारी है. पुलिस अलग-अलग शहरों में छापेमारी कर रही है. महासमुंद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
CG Weather: छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 14 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
CG News: सुशील आनंद शुक्ला ने इस सिस्टम को 'वसूली कमिश्नरेट' करार देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था सुधारने के दावे ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाते.
CG News: सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के चलते छात्रों के दो समूह आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई.
NEET 2026 Guidelines: कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला समन्वयकों और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.