बात 1971 की है. भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इंदिरा गांधी ने भारतीय वायुसेना को और मजबूत करने का फैसला किया. उसी का नतीजा था जगुआर, जो ब्रिटेन और फ्रांस का बनाया हुआ डीप-पेनेट्रेशन स्ट्राइक जेट है.
म्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे हैं. वहीं बयान के बाद जब BJP हमलावर दिखी तो चन्नी पलट गए.
Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. घायलों में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मौसम विभाग ने देशभर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. दोनों राज्यों में 6 मई तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है.
News Today Highlights: श्रीलंका में पहलगाम के एक संदिग्ध को पकड़ने की खबर, कोलंबो एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. फैसले के तहत जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी फैक्ट्री में अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं.
पीएम ने अमरावती को सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक सपना बताया, जो अब सच हो रहा है. उन्होंने कहा, “यहां परंपरा और प्रगति एक साथ चलती हैं. ये परियोजनाएं सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि आंध्र प्रदेश की उम्मीदों की मजबूत नींव हैं.”
भारत में आखिरी बार जाति जनगणना 1931 में हुई थी, जब देश ब्रिटिश शासन के अधीन था. उस समय आज का पाकिस्तान और बांग्लादेश भी भारत का हिस्सा थे. उस समय पूरे ब्रिटिश भारत की आबादी करीब 27 करोड़ थी. उस जनगणना में हर जाति की आबादी को विस्तार से दर्ज किया गया था.
पहले भी हिमंता ने कांग्रेस के एक 'सांसद' के पाकिस्तान जाने और उनकी पत्नी के पाकिस्तानी एनजीओ से सैलेरी मिलने और बच्चों की नागरिकता को लेकर सवाल किए थे.
अब असली बात ये है कि पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का विवाद नया नहीं, लेकिन इस बार गर्मी ने इसे और गहरा दिया. हरियाणा का कहना है कि भाखड़ा डैम में पानी की अधिकता है, और अगर इसे नहीं छोड़ा गया, तो ये बेकार चला जाएगा. वहीं, पंजाब का दावा है कि उसने हरियाणा को उसका हिस्सा पहले ही दे दिया.