Bihar: आज दिल्ली में बिहार के सांसद संजय जायसवाल के आवास पर बीजेपी सांसदों का जमावड़ा होने वाला है. यह जमावड़ा बिहार चुनाव की रणनीति को लेकर होने जा रहा है. जिसमें बिहार बीजेपी सांसदों सहित पार्टी के अन्य सांसद भी मौजूद रहेंगे. इस डिनर पार्टी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी में शामिल होंगे.
Delhi: जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस के टीम पहुंची है. इस टीम में नई दिल्ली जिले के डीसीपी देवेश महला मुआयना करने पहुंचे हैं. उनके साथ तुगलक रोड के एसीपी वीरेंद्र जैन और सुप्रीम कोर्ट के दो-तीन कर्मचारी भी अंदर हैं.
पिछले कुछ दिनों में तेज धूप के कारण उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने लगी है. वहीं मध्य प्रदेश में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौमस विभाग ने राजस्थान में अगले 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अमीरों के लिए काम करने आरोप लगाते हुए 'दलाल' बताया है. उनके इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. BJP नेताओं ने सांसद बनर्जी से माफी की मांग की है.
लोकतंत्र रक्षक सेनानी चिरंजी लाल कुशवाह की अंतिम यात्रा में बीजेपी विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और पूर्व मंत्री रामबाबू हरित के बीच हाथापाई हो गई. मामला शांत कराने के लिए पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.
शराब पीने के शौकीन लोग दुकानों पर उमड़ पड़े और देखते ही देखते दुकानों के बाहर लंबी कतारें नजर आने लगीं. लोग एक-एक पेटी शराब खरीदकर ले जाते दिखाई दिए.
वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पूरी तरह से सार्वजनिक हो गया. पुलिस ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी. वीडियो में दिख रहा था कि स्वीटी बूरा ने दीपक का गला दबाया था, और परिवार के सदस्य और पुलिस के लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए. बाद में पुलिस ने स्वीटी बूरा, उनके पिता महेंद्र और मामा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. अब यह मामला कानूनी दांव-पेच और पुलिस की जांच के घेरे में है.
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शख्स ने एक ही दिन में दो बार शादी रचाई. पहले गर्लफ्रेंड और फिर घरवालों के तय रिश्ते में शादी की. मामले का खुलासा होते ही हंगामा मच गया है.
कहानी की शुरुआत 5 मार्च 2025 से होती है, जब दिलीप और प्रगति की शादी हुई थी. लेकिन प्रगति का दिल किसी और के लिए धड़कता था. वह अपने प्रेमी अनुराग से बहुत प्यार करती थी, और शादी के बावजूद वह अनुराग के साथ अपना भविष्य चाहती थी.
Delhi Budget 2025-26: दिल्ली के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए CM रेखा गुप्ता ने एक लाख करोड़ का बजट पेश किया. पिछले बजट के मुताबिक यह बजट 31.5% अधिक रहा. इस बजट को पेश करते हुए CM रेखा से हर क्षेत्र के लिए ऐलान किया.