देश

Nitish Kumar

नीतीश के ’15 करोड़’ वाले दांव को BJP ने ’36’ तक पहुंचाया…अंदर की बात से परेशान हो गए होंगे तेजस्वी! दिन-ब-दिन बदल रही है बिहार की राजनीति

जब हम बात करते हैं कहार जाति की, तो यह जाति बिहार के सभी 38 जिलों में फैली हुई है, लेकिन सबसे अधिक संख्या में यह जाति गया जिले में पाई जाती है. 2013 में हुए एक अध्ययन के अनुसार, कहार जाति की संख्या बिहार में 30 लाख से अधिक बताई गई थी. इसके अलावा, यह जाति चंद्रवंशी और रवानी जैसे नामों से भी जानी जाती है.

kashmir Fashion Show

बर्फीली वादियों में मॉडल्स ने किया बिकिनी वॉक, रमजान में गरमाई जम्मू-कश्मीर की सियासत, सोशल मीडिया पर भी महसूस हो रही है तपिश!

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह एक सामान्य फैशन शो था, जो दुनियाभर में होते रहते हैं और इस लोकेशन पर भी ऐसा होना कोई नई बात नहीं है. वहीं, कुछ यूजर्स इसे कश्मीर जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से संवेदनशील इलाके में अनुचित करार दे रहे हैं.

Aurangzeb's Tomb

नहीं थम रहा औरंगजेब पर जारी विवाद, Maharashtra में एक सुर में बीजेपी-कांग्रेस और शिवसेना ने की कब्र हटाने की मांग

Maharashtra: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. इस मांग को लेकर भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस सभी एक सुर में बोल रहे हैं. कब्र हटाने की मांग को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समर्थन दिया है.

Sambhal Mosque Controversy

संभल जामा मस्जिद की बाहरी दीवारों पर पुताई होगी या नहीं? ASI से हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, 12 मार्च को होगी अगली सुनवाई

28 फरवरी को एएसआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जामा मस्जिद के अंदरूनी हिस्से को सिरेमिक पेंट से रंग दिया गया है और फिलहाल इसे पुताई की आवश्यकता नहीं है. लेकिन मस्जिद कमेटी ने सिर्फ बाहरी दीवारों पर सफेदी और परिसर की सफाई की बात की थी, जिसे लेकर मामला अदालत में पहुंचा था.

पटना में लगे लालू यादव के पोस्टर

“मार्च 1990, वो काला दिन…”, पटना के चौक-चौराहों पर अचानक नज़र आने लगे लालू यादव के पोस्टर, समझिए इस सियासी तंज के मायने

दूसरे पोस्टर में तो एक और बड़ा राजनीतिक तंज है. यह पोस्टर 10 मार्च के दिन को चारा घोटाले से जोड़ते हुए दिखाया गया है, जो लालू यादव के शासनकाल का सबसे बड़ा विवाद रहा है. इस पोस्टर में लालू यादव की होली खेलते हुए ढोल बजाने की तस्वीर को फिर से इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसे चारा घोटाले से जोड़ा गया है.

Holi 2025

‘महा मूर्ख सम्मेलन’ से लेकर ‘गधा यात्रा’ तक…पुरानी दिल्ली में पहले ऐसे मनाई जाती थी होली, दिलचस्प है कहानी

चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में हर साल होली के मौके पर एक गधा यात्रा का आयोजन किया जाता था. इस यात्रा में गधे पर एक व्यक्ति को बैठाया जाता था, जिसे पूरे चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में घुमाया जाता था.

Ajit Pawar

Maharashtra: महायुति सरकार का पहला बजट, राज्य सरकार का 56 कंपनियों के साथ MoU साइन, 15.72 लाख करोड़ का होगा निवेश

Maharashtra: प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के सपने को पूरा करने में महाराष्ट्र नंबर वन होगा. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महाराष्ट्र नंबर वन है. दावोस में महाराष्ट्र ने 56 कंपनियों के साथ 15.72 लाख करोड़ रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे 16 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.

Rahul Gandhi

बारात का घोड़ा से लेकर ‘टोटल क्लीन-अप’ मिशन तक…कहीं गुजरात में गलती तो नहीं कर बैठे राहुल गांधी?

गुजरात में कांग्रेस की स्थिति लंबे समय से कमजोर रही है, और यह कोई नई बात नहीं है कि पार्टी सत्ता से बाहर है. पिछले कई चुनावों से कांग्रेस को यहां भारी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी का प्रदेश में कोई मजबूत आधार नहीं दिख रहा, और बीजेपी का दबदबा लगातार बढ़ रहा है.

PM Modi

दिल्ली AIIMS में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले पीएम मोदी, की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

उपराष्ट्रपति धनखड़ को रविवार को अस्पताल लाया गया. उन्हें तुरंत एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की निगरानी में हैं.

PM Modi And CM Yogi

PM Modi और CM Yogi की एक घंटे तक हुई मीटिंग, यूपी बीजेपी अध्यक्ष और कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई बातचीत

CM Yogi: दिल्ली दौरे के दूसरे दिन CM योगी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक चली. पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की मुलाकात यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई.

ज़रूर पढ़ें