Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में निजी अस्पतालों ने 1 सितंबर से आयुष्मान से फ्री इलाज बंद करने की घोषणा की थी. इसके बाद शासन ने बुधवार को 375 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का दावा है, कि क्लेम की बकाया राशि का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा.
Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां नक्सलियों की बौखलाहट एक बार फिर से देखने को मिली है. पुलिस की मुखबिरी का शक जताकर नक्सलियों ने एक शिक्षादूत को मौत के घाट उतार दिया है. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
Bastar Flood: बस्तर में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति बन चुकी है. मूसलाधार बारिश की वजह से बस्तर में नदी नाले ऊफान पर है. वहीं लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में अचानक बारिश के पानी ने विक्राल रूप ले लिया है. गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर पानी में डूब गए है. इस बाढ़ में अबतक 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है.
cg weather forecast: छत्तीसगढ़ में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है. भारी बारिश के कारण बस्तर संभाग के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अलर्ट किया है. 28-29 अगस्त को दक्षिण छत्तीसगढ़ में 200 मिमी से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की है.
Surguja: सरगुजा संभाग में यूरिया नहीं मिलने की वजह से किसान बेहद परेशान हो रहे हैं. कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसरों और फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की लापरवाही की वजह से खाद माफिया का हौसला बुलंद है.
CG News: चेंच भाजी पर महासमुंद जिले की 2 होनहार बेटियों ने कमाल कर दिया हैं. विवेकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी जयपुर में फॉरेंसिक विषय की पढ़ाई कर रहीं मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर को चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर निर्माण के लिए भारत सरकार से कॉपीराइट मिली है.
CG Police: छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है. इसका आदेश आज गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जारी किया.
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में EOW के अफसरों ने मंगलवार को रायपुर के विशेष कोर्ट में 6वां चालान पेश किया. इस चालान के अनुसार ओम साई बेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ मिले हैं.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 'वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाने जा रही है. जिसके तहत मतदाता सूची का परीक्षण किया जाएगा. इसे लेकर PCC ने जिला अध्यक्ष को पत्र जारी किया गया.
CG News: सुकमा जिले के आवासीय पोटा केबिन विद्यालय में 426 स्कूली बच्चों के सब्जी में फिनाइल मिले जाने के मामले को हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. इस मामले में मुख्य सचिव और कलेक्टर का शपथ पत्र मांगा गया है. साथ ही सुकमा कलेक्टर को अपने निगरानी में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं.