CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. हाई कोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया और फाइनल सलेक्शन लिस्ट को रद्द करने से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ताओं ने भर्ती रद्द करने और CBI जांच की मांग की थी.
CG News: जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर जहां एक ओर तैयारियां तेज हैं, वहीं आम लोगों के मन में अपनी निजी और संपत्ति संबंधी जानकारी साझा करने को लेकर संकोच और डर भी देखा जा रहा है.
CG High Court: हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में लगभग दो दशक पुराने रिश्वत मामले में आरोपी को बरी कर दिया है. न्यायमूर्ति रजनी दुबे की एकलपीठ ने सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को निरस्त करते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष रिश्वत मांग और स्वीकार को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर पाया.
Paparao Surrenders: छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में टॉप नक्सल कमांडर पापाराव का सरेंडर करने जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया. मिली जानकारी के मुताबिक, पापराव 12 साथियों के साथ हथियार डालेगा.
CG News: राजधानी रायपुर से जयपुर जानें वालें यात्रियों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि रायपुर से जयपुर तक का हवाई सेवा शुरू हो गई है. इसके लिए रायपुर से 72 सीटर वाले कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू की गई है. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ही रायपुर-हैदराबाद, हैदराबाद-जयपुर फ्लाइट शुरू की गई है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदला. पिछले दो दिनों से जारी बारिश और ओलावृष्टि से राज्य के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अब आने वाले दिनों में सूरज एक बार फिर आंखें दिखाने वाला है. अगले 3 दिनों में कई जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने वाली है.
देश के पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल बज चुका है. योद्धा मैदान में उतर चुके हैं. छत्तीसगढ़ के सियासी चेहरों को भी असम और बंगाल में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली है.
CG News: बस्तर जिले में आयोजित इस महापरीक्षा में 25 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इस परीक्षा में कुल 25 हजार 706 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनके लिए जिलेभर में 812 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
CG News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध किया जा रहा है. यहां कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना समेत बड़ी संख्या में आम जनता प्रदर्शन कर रही है.
CG News: दुर्ग और बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी. वहीं एक बार फिर लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव में सब्ज़ियों की बाड़ी में अफीम उगाने का मामला सामने आया है.