Raipur: राजधानी रायपुर में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ. मौदहापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, तलवारें और पत्थरबाजी हुई. मुस्लिम युवकों और रक्सेल गैंग के बदमाशों के बीच जमकर मारपीट हुई.
Durg: दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी.
CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ जनहित के मुद्दों को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन करने जा रही है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे. इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे.
CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है. आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे. प्रश्नकाल में सीएम साय, मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री केदार कश्यप जवाब देंगे.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज गर्मी के बीच सोमवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई. वहीं धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद तीनों क्षेत्र में ओले गिरे.
Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में मिले करीब 8 करोड़ रुपए कीमत के अवैध अफीम पौधों के मामले में दुर्ग पुलिस की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है.
CG News: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा का हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है. इस मामले पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है.
Raipur: बीती रात राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट में जन्मदिन मनाने पहुंचीं युवतियों के साथ तीन बदमाशों ने अश्लील हरकतें की. विरोध करने पर आरोपितों ने युवतियों के भाइयों पर कुर्सियों से हमला कर दिया.
CG News: कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि समलैंगिक संबंध बनाने की जिद और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत नाबालिग ने ही डांस शिक्षक सत्यमदास मानिकपुरी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.
CG Budget Session Highlights: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 11वां दिन है. जहां सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ. प्रश्नकाल के दौरान खाद्यमंत्री दयालदास बघेल विपक्ष के तीखे सवालों के घेरे में नजर आए.