MP News: ग्रामीणों ने सीधे तौर पर PWD अधिकारी राजेश श्रीवास्तव और ठेकेदार अर्जुन सिंह पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सड़क निर्माण में तय मानकों का कहीं पालन नहीं किया जा रहा और घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है.
Gwalior RSS University: ऋषि गालव विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरित मध्य प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी होगी. इसका निर्माण 55 बीघा जमीन पर किया जाएगा. विश्वविद्यालय के निर्माण में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
Alirajpur News: अलीराजपुर जिला पंचायत सीईओ ने प्रदेश के मंत्री इंदर सिंह चौहान के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसी मामले को लेकर मंत्री के भाई ने सीईओ को जिंदा गाड़ने की बात कही है.
MP News: 28 अप्रैल से नर्सिंग की परीक्षाएं आयोजित की जानी थी. हाई कोर्ट ने सुनवाई में साफ किया कि नर्सिंग काउंसिल को उच्च न्यायालय से अनुमति लेनी होगी. इसके साथ रही अपात्र कॉलेजों के स्टूडेंट्स को पात्र कॉलेजों में ट्रांसफर की बात कही.
MP News: इंदौर में बाल विवाह की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. नाबालिग भाई की शादी के लिए 13 साल की बहन का विवाह 42 साल के शख्स के साथ कराया जा रहा था. महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई की.
MP News: मध्य प्रदेश के एविएशन सेक्टर पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. एमपी से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के दाम में वृद्धि देखी जा रही है. हवाई यात्रियों पर बोझ पड़ रहा है.
Heatwave in MP: राज्य के 20 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं. दोपहर में लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने रायसेन समेत 5 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
एएसआई जगदीश जाटव का कथित रूप से शराब पीकर चौकी के अंदर जमीन पर लेटे पाए जाने के बाद एक बार फिर पुलिस की गरिमा पर सवाल उठ गए हैं.
मध्य प्रदेश में निगम-मंडल प्राधिकरण में नियुक्तियों का दौर जारी है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी नई नियुक्तियां की गई हैं. इसी क्रम में केशव सिंह बघेल पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं.
मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है. देश में सबसे ज्यादा बाघ यहीं पर हैं. मध्य प्रदेश में बाघ के 9 अभयारण्य हैं. इस साल में एमपी में देश में सबसे ज्यादा 22 बाघों की मौत हो चुकी है. इनमें शावक भी शामिल हैं.