Raipur: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस रायपुर पहुंच गई है. कुछ ही देर में उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया. इसके पहले गैंगस्टर मयंक झारखंड के रामगढ़ जेल में बंद था.
CG News: रायपुर से अमलेश्वर को जोड़ने वाली खारुन नदी पर महादेव घाट पर पुराने ब्रिज के पास नया ओवरब्रिज बनेगा. इसमें पीडब्ल्यूडी 18 करोड़ 66 लाख रुपए खर्च करेगा. नया ओवरब्रिज पुराने ब्रिज से 6 मीटर ऊंचा रहेगा रहेगा.
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR यानि वोटर पुनरीक्षण के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. पहले चरण में 8 विधानसभाओं में 5 लाख से ज्यादा वोटर के नाम कटे हैं. रायपुर में सबसे ज्यादा 5 लाख 11 हजार लोगों के नाम कटे हैं.
Raipur: छत्तीसगढ़ में पहली बार एंटरटेनमेंट का एक नया विंडो ओपन हुआ. जहां थिएटर में नहीं, नया रायपुर में सेंध लेक के किनारे करीब शाम 5 बजे गाड़ियों में बैठे लोगों ने 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'मोहब्बतें' मूवी देखी.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नकली दवाईयों के खिलाफ FDA ने बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर में संदिग्ध दवाओं की खेप जब्त की गई है. वहीं जांच में 3 दवाईयां नकली व अमानक पाई गईं. इसके पहले नागपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट से दवाईयों की खेप मिली थी.
Raipur: विस्तार न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है. राजधानी रायपुर में तीन महिने पहले कलेक्ट्रेट परिसर की इंग्लिश अभिलेख कोष्ठ के कक्ष की छत गिर गई थी. जिसे विस्तार न्यूज़ के शो सीधे मुद्दे की बात में दिखाया गया था. वहीं रायपुर कलेक्ट्रेट की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शूरू हो गया है.
Raipur: राजधानी रायपुर के धरमनगर इलाके में हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है. घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है. जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
Raipur: राजधानी रायपुर के बैजनाथ पारा में यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने जमकर उत्पात मचाया है. राहुल ने तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर भी मारी. इस दौरान वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे.
Raipur: रायपुर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है. जहां रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP, चाइल्ड हेल्पलाइन और बीबीए की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात हावड़ा से मुंबई ले जा रहे 6 नाबालिग बच्चों को हावड़ा–मुंबई एक्सप्रेस से बरामद किया.
CG News: रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर है. महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम में संपत्तिकर वसूली को लेकर राजस्व वसूली के कई अहम निर्देश दिए. घर की छत पर मोबाइल टावर और होर्डिंग लगवाने वालों से टैक्स वसूलने को लेकर जारी किया गया.