CG News: नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में मछलीपालन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिंह को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है. एसीबी के लगभग 15 अधिकारियों ने टीम बनाकर यह कार्रवाई की है.
CGPSC Scam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI ने कल CGPSC के पूर्व चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी को 45 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आज CBI कोर्ट में आरोपियों की पेशी हुई. कोर्ट ने टामन सिंह सोनवानी और एस के गोयल को 7 दिन की CBI रिमांड पर भेजा है.
CG News: राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय जन जातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आज समापन हुआ. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के जुमई से वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े. इस दौरान सीएम विष्णु देव साय, मंत्री रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद अरुण सिंह समापन कार्यक्रम में मौजूद रहे.
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब नए रोजगार, विकास और कौशल की बौछार होगी. प्रदेश की साय सरकार ने भारत सरकार के विजन 2047 के लिए नई औद्योगिक नीति का विमोचन किया है. इसके जरिए राज्य के औद्योगिक विकास के लिए कई सौगातों की बौछार की गई है.
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी की है, जिसमें 7 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. वहीं IAS प्रियंका शुक्ला को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की विशेष सचिव बनाया गया है और बलरामपुर कलेक्टर को बदल दिया गया है.
CG News: सीएम विष्णुदेव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम समेत तमाम मंत्रीगण मौजूद रहे. इसमें 21 राज्यों से आए कलाकार आज से दो दिनों तक आदिवासी लोक नृत्यों की छटा बिखेरेंगे.
CG News: राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के मामले में रेंज साइबर थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की है. डिजिटल अरेस्ट के नाम से पंडरी की बुजुर्ग महिला से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. ठगों से 9.50 लाख रुपए नगद जब्त किए गए है.
Shahrukh Death Threat: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने और फिरौती की मांग करने वाले फैजान खान को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया. वहीं मुलाहिजा के बाद JMFC कोर्ट में पेश किया गया.
Raipur South By Election: रायपुर दक्षिण उप चुनाव कल होना है. रायपुर दक्षिण चुनाव करवाने के लिए आज सेजबाहर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दल रवाना हुए. मतदान दल को रायपुर के कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह ने माला पहनाकर रवाना किया.
Chhattisgarh News: रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग का मामला सामने आया. सीनियर स्टूडेंट्स ने करीब 50 छात्रों को पीटा और उनके सिर मुंडवा दिए. विस्तार न्यूज़ ने प्रमुखता से कॉलेज में हो रहे रैगिंग उजागर किया था.