Surguja: सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में मुख्य स्टेशन प्रबंधक से भेंटकर अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने की मांग को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा.
CG News: सरगुजा में धर्मांतरण का मामला सामने आया है. जहां दरिमा क्षेत्र कुम्हरता गांव में लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. वहीं ग्रामीणों की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
Surguja: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती मामले में बड़ा घोटाला सामने आया है और यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग ने नौकरी के बदले में उससे रिश्वत की मांग की.
CG News: झारखंड के पूर्व पीसीसी चीफ और सरगुजा जिले के संगठन सृजन अभियान के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस थी लेकिन उसके बाद भी हार मिली इससे सबक लेना चाहिए और जो सबक लेंगे वही पार्टी के कर्णधार कहलाएंगे.
Surguja: सरगुजा पुलिस ने लव जिहाद के मामले में बड़ी कार्यवाही की है, पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश के बाद अंबिकापुर के महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है.
Surguja: छत्तीसगढ़ में जिला अध्यक्षों की नई नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विस्तार न्यूज़ से खास बातचीत में बड़ा बयान दिया है. सरगुजा जिला में कांग्रेस के 6 महीने पहले बने जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक को लेकर भी उन्होंने कई बात कहीं हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर इलाके में प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाले युवक के भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.
CG News: सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बटई कला गांव में वर्ष 2010 में नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा किया गया है, इसके लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत मैनपाट में देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफे खोला गया है. इससे न केवल शहर को साफ रखने में मदद मिलेगी बल्कि महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा.
Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र स्थित DAV पब्लिक स्कूल में दो दिन पहले क्लास 3 में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ बर्बरता का मामला सामने आया था. स्कूल की शिक्षिका ने बच्ची को ऐसी खौफनाक सजा दी है कि अब छात्रा अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रही थी