अब सीएम योगी के डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मानसून ऑफर को 2027 में जनता और कार्यकर्ता फिर 47 पर समेटेंगे."
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, "अखिलेश यादव आज कल रात में स्वप्न देखते हैं और सुबह उठकर उस सपने को ट्विटर (एक्स) पर लिख देते हैं. ऑफर के आधार पर सरकारें नहीं बना करती."
सुनील भराला ने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुआ अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए. भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे कलराज मिश्र, विनय कटिहार आदि ने इस्तीफे दिए थे. संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे."
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सरकार बनाने का ऑफर दिया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ."
यूपी बीजेपी में पिछले कुछ दिनों से बयानबाजी का दौर चल रहा है. इस बीच सोमवार को यूपी बीजेपी चीफ चौधरी भूपेंद्र सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे. दोनों नेताओं की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई.
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम बीजेपी दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए बीजेपी अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है."
करहल, मिल्कीपुर, मीरापुर, फूलपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मझवा और सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं.
निषाद ने यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में दिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा है. संगठन से बड़ा कोई नहीं है.
UP Politics: हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. समाजवादी पार्टी ने राज्य की 37 सीटों को अपने नाम किया है. वहीं, भाजपा को 33 सीटों पर ही सफलता मिल सकी हैं.