CG Weather: मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, बालौद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.इसके साथ ही सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास पहुंच जाता है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून पहुंचने में देर हो सकती है. इस बार केरलम में भी मानसून ने तय तारीख 31 मई से 4 दिन दस्तक दी है. कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है.
MP Weather: मध्य प्रदेश के 45 से ज्यादा शहरों में मौसम में बदलाव देखने को मिला. जबलपुर, नर्मदापुरम, गुना, अशोकनगर समेत 40 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई. सामान्य तापमान में 4.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई.
MP Weather Forecast Rain: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में बारिश दर्ज की गई. सभी संभागों में तापमान सामान्य से 1.6 से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम मापा गया.
CG Rain Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुकमा सर्वाधिक बारिश 20 मिमी दर्ज की गई. इसके साथ ही पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश पर तीन सिस्टम सक्रिय हैं.
MP Rain Weather Alert: मौसम में इस बदलाव की वजह से इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और शहडोल संभागों में सामान्य तापमान 1.8 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा. प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है.
CG Weather: सोमवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा. सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 30 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा.
MP Weather: सोमवार (1 जून) को 30 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई. चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के सभी जिलों में बारिश हुई. वहीं, सीहोर में 94 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. बुरहानपुर, खरगोन, धार, नर्मदापुरम, मंदसौर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, कटनी और नरसिंहपुर में धूलभरी आंधी चली.
CG Weather: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.
CG Weather: पिछले 24 घंटे की बात करें तो पूरे प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. मौसम में इस बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.