नई सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक अब नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क ज्यादा देना पड़ सकता है. जिसके कारण नई प्रॉपर्टी 16 प्रतिशत तक महंगी खरीदनी पड़ सकती है.
सभी लोग सीएम डॉ मोहन यादव की जनसभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बस अनियंत्रित होकर पलट गई.
बुजुर्ग कार्यकर्ता कहते हैं, 'बिहार छोड़ के काहे जात बानी, ए नीतीश जी बिहार छोड़ के काहे जात बानी. जवाब दी, जवाब दी. नीतीश जी दिल्ली मत जाइए.'
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दही के बाउल में छोटे-छोटे कीड़े नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में यात्री रेलवे कर्मचारियों को बुलाकर शिकायत भी करता है. इस दौरान आसपास मौजूद यात्री भी जमकर गुस्सा जाहिर करते हैं.
आरोपियों ने दुकानदार को कार में लटकाकर एक किलोमीटर तक घसीटा. इस दौरान दुकानदार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा. तेज रफ्तार कार में लटकाकर वे सिगरेट दुकानदार को दौड़ाते रहे.
छत्तीसगढ़ के आईजी रतन लाल डांगी पर सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है. गृह विभाग ने रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है. सोशल मीडिया पर रतनलाल डांगी के आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर गृह विभाग ने ये कार्रवाई की है.
गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का आरोप है कि बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जा रही है. ट्रक को आधा से ज्यादा खाली करवाकर एजेंसी में लाया गया है. गैस लेने आए लोगों ने बताया कि हर रोज का यही हाल है.
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर बच्चियों के साथ केक काटा और उनके साथ बातचीत भी की.
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर संभाग का नक्सलवाद 95 प्रतिशत खत्म हो गया है.
बुजुर्ग पिछले 3 सालों से घुटनों की बीमारी से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि वे कई बार इलाज करवा चुके थे, लेकिन इसके बावजूद उनके घुटनों का दर्द सही नहीं हुआ था.