लश्कर-ए-तैयबा और ISKP का एक ज्वाइंट हेडक्वार्टर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले की पहाड़ी इलाके में इस ज्वाइंट हेडक्वार्टर को बनाया गया है. इसकी कमान हाफिज जुबैर मुजाहिद को दी गई है
मामले में शनिवार को भोपाल कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी गई थी. राजू ईरानी की ओर से अधिवक्ता जफर राजा और नजर राजा कोर्ट में पेश हुए. राजू के वकील ने दलील देते हुए कहा कि आगजनी के मामले में दोनों पक्षों में पहले ही समझौता हो चुका है.
एक लाख से ज्यादा लोगों ने इन कॉलोनियों में अपनी जिंदगी भर की कमाई लगा दी है. लेकिन अवैध कॉलोनी होने के कारण वहां लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमसब एक हैं, सबका मालिक एक है. हम लोग भारतीय हैं. भारतवर्ष संविधान में दिया गया नाम है. हिंदू शब्द कहां से आया है? हिंदू शब्द कोई वैदिक शब्द नहीं है, ये फारसी शब्द है.'
दिव्यांग भिखारी मांगीलाल के पास करोड़ों की संपत्ति है. इसको लेकर प्रशासन अब मांगीलाल के आय के स्त्रोतों की जांच करेगा. इसके साथ ही ब्याज के धंधे में कार्रवाई के लिए लीगल एडवाइस ली जाएगी.
दिग्विजय सिंह ने कहा, 'भाजपा और आरएसएस इनका कोई लेना देना धर्म से नहीं है. ये कहते हैं कि हिंदुओं एक हो जाओ, मुसलमानों से खतरा है. एआईएमआईएम के ओवैसी कहते हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ, हिंदुओं से खतरा है. दोनों मिलकर खेल खेलते हैं.'
आरोप है कि यहां कार्यरत महिला प्रहरी कमला शर्मा के अकाउंट से पुरुष प्रहरी शरीफ खान के बेटों ने पैसे निकाले थे. कमला शर्मा का आरोप है कि उसका पोता अमन शर्मा अपने पिता के मोबाइल से यूपीआई इस्तेमाल कर रहा था.
मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी गठन करने का आदेश दिया है. एसआईटी की टीम 5 दिनों में अपनी रिपोर्ट सीएम योगी को सौंपेगी.
आर्थिक सहायता 10 लाख रुपये होने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया है. घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है.
वहीं घटना का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर आलोचना की है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि हम खुद ही अपनी व्यवस्थाओं को खराब करते हैं.