वायरल चिट्ठी में ट्रंप ने आगे लिखा, 'मैंने नाटो की स्थापना के बाद से किसी भी अन्य व्यक्ति की तुलना में नाटो के लिए ज्यादा काम किया है, और अब नाटो को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए कुछ करना चाहिए. जब तक ग्रीनलैंड पर हमारा पूर्ण नियंत्रण नहीं होगा, तब तक दुनिया सुरक्षित नहीं है.'
मंत्री तुलसी सिलावट ने विजय शाह के बयान पर तो पल्ला झाड़ लिया लेकिन उन्होंने फूल सिंह बरैया के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. तुलसी सिलावट ने कहा, 'फूल सिंह बरैया के बयान की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है. यह ओछी राजनीति का प्रतीक है.'
अमन बिष्ट ने अपनी बहन अपर्णा यादव और जीजा प्रतीक यादव के रिश्ते को सामान्य बताया है. अमन ने कहा कि प्रतीक यादव का अकाउंट हैक हो गया था. प्रतीक ऐसी पोस्ट नहीं लिख सकते हैं.
अभिषेक का बचपन का सपना पूरा होना पर उसने खुशी का इजहार किया है. अभिषेक ने मैच का टिकट दिलवाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद दिया है.
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन कल यानी 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे. जबकि 20 जनवरी को अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा होगी.
वहीं खेसारी लाल का नाम लिए बगैर पवन सिंह ने कहा कि मैं दोबारा खेसारी लाल से मिलना नहीं चाहूंगा. पवन सिंह ने कहा, 'मुझे कितनी उंगली की. लेकिन मैंने हमेशा बोला कि ये छोटा भाई है. लेकिन किसी भी चीज की हद होती है. उन्होंने सारी हदें पार कर दीं.'
शुक्रवार को युवराज अपने दफ्तर से नोएडा घर वापस लौट रहे थे. तभी सेक्टर 150 के पास उनकी कार रेलिंग तोड़ती हुई एक 70 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई. इस गड्ढे में पानी भर गया. जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई.
आरडी प्रजापति ने आगे कहा, 'मैं चाहता हूं की हमको फांसी दी जाए. आईएएस संतोष वर्मा को हटा दिया जाए. लेकिन पहले इन कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए, जो व्यास पीठ पर बैठे हुए हैं.'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हम बार-बार टीएमसी सरकार को चिट्ठी लिखते हैं. मुख्यमंत्री चिट्ठी नहीं पढ़ती हैं, लेकिन कम से कम अफसरों को तो पढ़ने दो. टीएमसी सरकार के कारण पश्चिम बंगाल के मछुआरों को पीएम मत्स्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.'
हादसे के बाद बरेला थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया है कि रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.