Durg News: विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे पहले भी वे इसी मुद्दे को लेकर सिविक सेंटर में एक सप्ताह का सत्याग्रह कर चुके हैं. अब मौन पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने और बीएसपी प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा.
Raipur: शहर के देवपुरी इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर मार्किंग कर रही एक मशीन में अचानक आग लग गई.
Sarguja Olympic: पहलवान गीता फोगाट ने कहा कि गांव की बेटियां भी आगे बढ़ सकती हैं. फोगाट ने सरगुजा ओलंपिक में पहुंची महिला खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने गीता फोगाट का स्वागत किया.
CG News: जालसाजों ने एक महिला को फर्जी अलॉटमेंट ऑर्डर (आवंटन पत्र) देकर 7.10 लाख रुपये की ठग लिए. इस ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला कब्जा लेने आरडीए कार्यालय पहुंची.
CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने साल 2004 में NPS को लागू किया था. इसके बाद साल 2022 में OPS को फिर से लागू किया गया. उन्होंने बताया कि 1 नवंबर 2004 से पहले कर्मचारी OPS के तहत आते थे. इसके बाद कर्मचारियों को दोनों विकल्प दिया गया.
CG News: अब छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ वर्ग की परीक्षा एकीकृत तौर पर आयोजित होंगी, जिसे कर्मचारी चयन मंडल कराएगा. 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' को SSC की तर्ज पर विकसित किया जाएगा.
CG News: राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में वर्गमीटर की जगह फिर से हेक्टेयर आधारित मूल्यांकन दर लागू कर दी है. छोटी जमीन मालिकों को अनुमान के मुताबिक करीब 300 से 400 करोड़ रुपये का फायदा होगा.
CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में 23 मार्च तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.
हालांकि अब जांच का विषय यह है कि क्या तहसील में पदस्थ बाबू का कोई रिश्तेदार एंटी करप्शन ब्यूरो में किसी पद पर कार्यरत है या नहीं, अगर उससे जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम में है तो उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए.
CG News: बस्तर में बाइक राइड की अपार संभावनाओं को देखते हुए गरुड़ा बाइक क्लब ने इस कार्यक्रम को बेहतरीन बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के साथ तालमेल करके बाइक राइडर्स के लिए बस्तर दर्शन और पर्यटन की दृष्टि से बस्तर के खास जगहों को दिखाने का कार्यक्रम भी रखा हुआ है.