Agniveer Recuritment 2026: कबीरधाम जिला प्रशासन ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था शुरू की है. इसका व्यवस्था का फायदा उन युवाओं को मिलेगा, जो दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं.
CG Coal Levy Scam: जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने माना कि नारायण साहू केवल ड्राइवर नहीं हैं, वह अवैध कोल लेवी कलेक्शन गिरोह का एक्टिव मेंबर था. अदालत ने कहा कि जमानत देने से ड्राइवर प्रकरण को प्रभावित कर सकता है.
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी बीच उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई है.
Ambikapur: अंबिकापुर के कमोदा रिसार्ट परिसर का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया है, इसके अलावा पुनर्वास जमीन को खरीदकर रिसोर्ट का निर्माण किया गया है, इस ख़रीदे गए जमीन पर भी सवाल हैं और दीपक राय नामक व्यक्ति ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की है.
CG News: जांच में वित्तीय गड़बड़ी भी पायी गई. अनुदान राशि में हेर-फेर का मामला सामने आया है. वित्तीय वर्ष 2021 से 24 तक समग्र शिक्षा और अन्य मदों से मिली अनुदान राशि में नकली बिल और वाउचर लगाने का मामला सामने आया.
CG Fake Head Teacher: बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर फर्जी नाम और दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है. जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
CG News: नौकरी दिलाने के नाम पर झारखंड ले जाकर छत्तीसगढ़ की युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद जहां प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं कांकेर जिले की 16 युवतियों के परिजन कलेक्ट्रेट पहुंच गए.
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बस्तर के अतिसंवेदनशील और दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में आईटीबीपी की 38वीं बटालियन ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लगभग 60 मीटर लंबा लकड़ी और बांस का मजबूत पुल बनाया है.
CG News: बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर बालक छात्रावास के अधीक्षक की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है. उस आदेश में लिखा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों को 48 घंटे के अंदर हॉस्टल का कमरा खाली करना होगा.
CG Fireman Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. जहां प्रदेश में नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं और एसडीआरएफ में फायरमैन भर्ती के लिए व्यापमं ने लिखित भर्ती परीक्षा के लिए 8 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.