इंदौर में 3 मंजिला मकान गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
भोपाल कलेक्टर ने गरबा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है. अब गरबा में जाने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना पहचान पत्र गरबा में एंट्री नहीं मिल सकेगी.
Madhya Pradesh: क्या आप मध्य प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में जानते हैं. यह रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन है, जहां से हर दिशा के लिए ट्रेन मिल जाती है. जानकारी के मुताबिक इस स्टेशन से रोजाना 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं. जानिए प्रदेश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में-
MP News: याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक को विधायक की गिरफ्तारी पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विधायक अरविंद पटेरिया को भी नोटिस भेजा है.
MP News: जवाब न आने पर इन सभी के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश में तेज बारिश के दौरान जब ग्वालियर अंचल में तेज बारिश हो रही थी. तब ग्वालियर में 4 सितंबर को डैम नहीं खोलने की वजह से पूरी तरीके से इलाका जलमग्न हो गया था.
भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस का नाश हो के साथ-साथ धर्म का नाश हो के नारे लगाए थे.
वाशिद मंसूरी नाम के एक युवक ने अपना नाम राहुल सिंह बताकर एक कैफे में नौकरी पा ली. फिर लव जिहाद की घटना को अंजाम दिया.
कार्यक्रम के दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. व्यापारियों ने सीएम का स्वागत फूलों की बारिश से किया. ढोल-नगाड़े बजाकर CM का अभिनंदन किया. पूरे देश भर में जीएसटी रिफॉर्म को बचत उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है.
Gwalior Fort: ग्वालियर किले को 'जिब्राल्टर ऑफ इंडिया' कहा जाता है, मुगल शासक बाबर ने इसे 'हिंद के किलों में मोती का हार' कहा था. ग्वालियर किले में विक्रमादित्य महल, सहस्त्रबाहु मंदिर, तेली का मंदिर, मानसिंह महल, शाहजहां महल जैसी बेमिसाल इमारतें हैं.
Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर छतरपुर जिले के लवकुशनगर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए. गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे हिंदू समुदाय हज यात्रा में नहीं भाग लेते हैं, तो उन्हें भी गरबे में नहीं आना चाहिए