Vikram Misri: वर्तमान में विक्रम मिसरी 35वें विदेश सचिव हैं. साल 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने 26/11 और पठानकोट जैसे हमलों की जांच में सहयोग किया, लेकिन पाकिस्तान ने मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया
भारत ने कल पाकिस्तान के कई शहरों को निशाना बनाया और कई जगहों पर ड्रोन से हमला बोल दिया. इस हमले में रावलपिंडी के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान हुआ है. वायरल हो रहे वीडियो में युवक पाकिस्तानी पुलिस के झूठ के बार में बात करता है.
Operation Sindoor: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जोरदार बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि यह युद्ध आतंकवादियों के विरुद्ध है. यह आतंकवाद को समाप्त करने का युद्ध है. जिसमें विश्व का हर देश जो आतंकवाद के विरुद्ध खड़ा है, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता के साथ खड़ा है
मंत्रालय ने पाकिस्तान की फिल्मों, गाने, ड्रामा और ओटीटी प्लेटफॉर्म को भारत में बैन कर दिया है. इसके बाद किसी भी तरह के पाकिस्तानी कॉन्टेंट को भारत में नहीं देख पाएंगे.
Operation Sindoor: दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi ने मीडिया से क्या कहा?
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान से वापस बुलाया है.
Manjinder Singh Sirsa: पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ के गुरूद्वारे को काफी नुकसान पहुंचा है. इस नुकसान पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी निंदा की है.
भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया. भारतीय सेना के ड्रोन ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया.
Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद तनाव बढ़ गया है. इस बीच पंजाब और राजस्थान में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. साथ ही स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.
ट्राइडेंट की सफलता के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन पाइथन’ में फिर कराची पर हमला किया. इस बार भारतीय नौसेना ने पहली बार एंटी-शिप मिसाइलों का इस्तेमाल किया. पाकिस्तान के नौसैनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ.