Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एयरस्ट्राइक के बीच ग्वालियर एयर स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही ग्वालियर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाट्स को कैंसिल कर दिया गया है.
ऑपरेशन 'सिंदूर' के बाद सेना की तरफ से 2 महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. इसके बाद से ही दोनों महिला अधिकारियों के बारे में काफी चर्चा हो रही है.
Operation Sindoor: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत की सेना और सरकार को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम सेना के जांबाज सैनिकों को सलाम करते हैं, हम आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़े हैं.
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद, 6-7 मई 2025 की रात भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. भारतीय वायुसेना, सेना और नौसेना के जॉइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (बहावलपुर) और PoK (कोटली, मुजफ्फराबाद) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया.
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने कैबिनेट की बैठक की. पीएम मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों की मीटिंग में 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने इस ऑपरेशन पर सेना की तारीफ की.
2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त विपक्ष ने सबूत मांगकर और PM मोदी पर तंज कसकर खूब विवाद खड़ा किया था. राहुल ने कहा था, "मोदी 5 मिनट राइफल उठाकर दिखाएं," तो लालू ने PM के "बादल रडार" वाले बयान पर चुटकी ली थी, "ऐ हट बुड़पक, रडार इधर है!"
Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत आज आतंकी आकाओं को समझ आ गई होगी…
2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयरस्ट्राइक अब तक भारत के सबसे बड़े जवाब माने जाते थे. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर इन दोनों से कहीं ज्यादा गहराई तक गया है. इस बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान के उन हिस्सों को निशाना बनाया जो अब तक नो-गो ज़ोन माने जाते थे.
Operation Sindoor: भारत के 25 मिनट के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए हैं. तबाही की कई तस्वीरें अब सामने आ रही है.
Stock Market Crash: शेयर बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल, Pre Opening Sensex 4000 तक गिरा !