सरगुजा

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: सरगुजा में 9 हजार गरीबों का नहीं बना पीएम आवास, दलाल खा गए पैसे, झोपड़ी में रहने को मजबूर ग्रामीण

Chhattisgarh News: सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि आई, लेकिन ग्रामीणों के जागरूक नहीं होने और उनकी अशिक्षा का फायदा उठाकर दलालों ने उनके खाते से पैसा निकलवा लिया कि उन्हें मकान बनाकर देंगे, लेकिन नहीं दिया गया.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: सरगुजा अंचल में समय पर खाना नहीं बनाने की सजा मौत, हर माह हो रही महिलाओं की हत्या

Chhattisgarh: प्रदेश में आए दिन खबर आती है कि महिला ने समय पर खाना नहीं बनाया तो पति ने हत्या कर दी. ऐसी घटनाएं सरगुजा संभाग में औसतन हर महीने हो रही है. पिछले दिनों जहां जशपुर में एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी थी, वहीं अब अंबिकापुर के मैनपाट में एक महिला की उसके पति ने जान ले ली.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: अच्छी मजदूरी का झांसा देकर मैनपाट के चार आदिवासी मजदूरों को कर्नाटक में बनाया बंधक, प्रशासन ने छुड़ाया

Chhattisgarh News: कलेक्टर विलास भोसकर के संज्ञान में घटना की जानकारी आते ही उन्होंने प्रशासनिक टीम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर अमल करते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम के संयुक्त प्रयास से मात्र 4 दिन के भीतर रविवार को सभी ग्रामीण सुरक्षित अपने घर पहुंच चुके हैं.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: सरगुजा में धान खरीदी में हुई गड़बड़ी, संभाग के तीन जिलों में 58 हजार क्विंटल धान का अब तक नहीं हुआ उठाव

Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग में धान खरीदी में सबसे अधिक गड़बड़ी और कागजों में धान खरीदी बलरामपुर जिले में हुई है. यहां बिना धान खरीदे ही किसानों से धान खरीदना बता दिया गया और 31 सौ रुपये क्विंटल में सरकार से धान का रुपये मिलने की वजह से तस्करो ने धान के एवज में खरीदी केंद्र के प्रभारियों को 23-25 सौ रुपये क्विंटल के हिसाब से पैसे दे दिए.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: कोरिया में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, बीच सड़क शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन

chhattisgarh News: रनई गांव में पांच मार्च को एक बारात में शामिल होने दिलकेश्वर साहू आया था, जहां विवाद की स्थिति बनी और कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. इससे वह घायल हो गया और सुबह वह सड़क किनारे मिला. इसके बाद उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसके कोमा में चले जाने से इलाज के लिए रायपुर भेजा गया. वहीं इलाज के दौरान 12 मई को उसकी मृत्यु हो गई.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: सरगुजा लोकसभा चुनाव में BJP ने कांग्रेस से किया दोगुना खर्च, पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने भी की थी सभाएं

Chhattisgarh News: भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह से दोगुना से भी अधिक रुपये चुनाव लड़ने में खर्च कर दिया. जहां चिंतामणि महाराज ने 63.65 लाख रुपये खर्च कर दिया. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह ने 28.39 लाख खर्च किया.

Chhattisgarh News

Chhattisgarh: सूरजपुर जिले में 20 हजार गर्भवती महिलाएं और सिर्फ 4 सोनोग्राफी मशीनें, घंटो इंतज़ार के बाद भी नहीं आते डॉक्टर

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत सूरजपुर जिले के चार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सोनोग्राफी मशीन लगाया गया, लेकिन इन्हें चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास डाक्टर नहीं हैं, ऐसे में विभाग ने निजी सोनोग्राफी सेंटर में सोनोग्राफी मशीन चलाने वालो से सम्पर्क कर उनसे सहयोग लिया जा रहा है, लेकिन वे भी समय पर नहीं पहुंच पा रहें हैं,

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: SECL ने 600 साल पुराने शिव मंदिर के खुदाई स्थल व तालाब को ब्लास्ट से उड़ाया, मिले थे चार शिवलिंग

Chhattisgarh News: चिरमिरी इलाके में कोल माइंस के लिए 600 साल पुराने शिव मंदिर के अवशेष को ब्लास्ट कर एसईसीएल ने उड़ा दिया. इतना ही नहीं 14वीं सदी के तालाब को भी माइंस में तब्दील कर दिया गया.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: सरगुजा के लाल आतंक वाले इलाके में हुई बंपर वोटिंग, 10 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Lok Sabha Election: सरगुजा लोकसभा सीट के ग्रामीण इलाकों में जहां बम्फर वोटिंग हुई, वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों ने लोकतंत्र के इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. घोर नक्सल प्रभावित रहे सामरी विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील क्षेत्र चुनचुना और पुंदाग मतदान केंद्रों में भी खासा उत्साह दिखा. चुनचुना में 84.35 प्रतिशत और पुंदाग मतदान केंद्र में 72.44 प्रतिशत मतदान हुआ.

Chhattisgarh News

Lok Sabha Election: सरगुजा के गांव में नाव के सहारे नदी पार कर वोट डालने जाते थे ग्रामीण, इस बार किया चुनाव का बहिष्कार

Lok Sabha Election: चिंतामणि महाराज का कहना है कि जब वहां विधायक था तब सरकार से पुल निर्माण का आश्वासन मिला था लेकिन मेरे बाद वहां दूसरे विधायक आए, उन्होंने क्या पहल किया और अब वर्तमान विधायक ही बता सकते हैं कि पुल क्यों नहीं बना.

ज़रूर पढ़ें