Chhattisgarh News: अफसर कह रहे हैं कि लाश को खोजने पुलिस टीम फिर से जाएगी, दूसरी तरफ नाबालिग लड़की अपने जिन परिजनों के साथ रहती थी, वे हत्या कर लाश को फांसी में लटकाने और पुलिस पर लाश को अस्पताल में लावारिश छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके कारण लाश को पिता के द्वारा गंगा नदी में ले जाकर बहाने की बात की जा रही है, क्योंकि लाश से बदबू आने लगा था.
Lok Sabha Election: चिंतामणि महाराज साल 2011 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे, और लुंड्रा से विधायक बने थे. उन्होंने वर्ष 2013 में अपने परिवार की कुल संपत्ति 37.15 लाख रुपए घोषित की थी. इसमें स्वयं के नाम पर चल संपत्ति 12.87 लाख, पत्नी के नाम 1.55 लाख और अचल संपत्ति में खुद के नाम पर 22.72 लाख रुपये थी जो वर्ष 2018 में बढ़कर 2.34 करोड़ और 2024 में 4.12 करोड़ रुपए हो गई है.
Lok Sabha Election: डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बीजेपी के घोषणा पत्र पर कहा कि बीजेपी कहीं दिख ही नहीं रही है, बीजेपी गायब है. एक मात्र व्यक्ति के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है इससे बीजेपी भी खतरे में है.
Chhattisgarh News: अकेले सरगुजा संभाग में 110 हाथी इन दिनों घूम रहे हैं, तो छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक हाथी हैं. वहीं सरगुजा संभाग में हाथियों ने तीन साल में 100 से अधिक लोगों की जान ली है.
Ambikapur Fire: घर बाहर से बंद होने के कारण बच्चे बाहर नहीं भाग सके. आग लगने की जानकारी मिलने पर पड़ोस के लोगों ने आग को बुझाने की काफ़ी कोशिश की.
Chhattisgarh News: सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में एक ऐसा गांव हैं, जहां के लोग 10 किलोमीटर पैदल चलकर मतदान करने जाते हैं, क्योंकि गांव तक जाने के लिए कोई सड़क नहीं है. गांव पहाड़ के ऊपर बसा हुआ है, और यहां से उतरकर वे मतदान के लिए पोलिंग बूथ तक जाते हैं.
Lok Sabha Election: भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल का कहना है कि यह आरोप पत्र भाजपा का नहीं है, हमने जारी नहीं किया था, इसे वायरल किया जा रहा है. हमने पुलिस में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है तो वहीं भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज खुद को इससे अनभिज्ञ बता रहे हैं और कहना है कि इससे चुनाव में फर्क नहीं पड़ेगा.
Lok Sabha Election: भाजपा के सीनियर नेता रहे और पूर्व सांसद स्व. लरंग साय की पोती हेमा सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के सामने कांग्रेस का दामन थामा और कहा कि 400 पार की बात करने वाले समझ नहीं पा रहे हैं कि इससे लोकतंत्र खत्म तो होगा ही 400 पार की बात करने वाले भी इसके बाद नहीं रह जायेंगे.
Chhattisgarh News: सरगुजा जिले के रघुनाथपुर के एक प्राइवेट स्कूल में परीक्षा देने आई नवमीं की दो छात्राओं का उन्हीं के स्कूल के दो छात्रों ने अपहरण कर लिया. शरारती छात्र दोनों छात्राओं को कार में लेकर रांची भगा ले गए. छात्राएं जब घर नहीं लौटी और तलाश शुरू की गई, तब मामले का पता चला.
Chhattisgarh News: एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामला शांत हो गया है, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील किया गया है कि शांति बनाए रखें.